ओवरस्पीड सब्जी कैंटर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 3 घायल; चालक को बाइकर्स ने पकड़ा
लोहाघाट। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह 11:30 बजे पाटन नर्सरी के पास खटीमा से डीडीहाट जा रही सवारियों से भरी बोलेरो (यूके 05 सीए 1367) को पिथौरागढ़ से आ रहे ओवरस्पीड सब्जी कैंटर (यूके 05 सीए 2058) ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मैक्स में चालक सहित 8 सवार थे।दुर्घटना में चालक हरीश सिंह मेहता सहित दो बच्चों समेत 3 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भगवान की कृपा से बड़ा जानलेवा हादसा टल गया।
बोलेरो चालक ने बताया कि कैंटर चालक राशिद (पीलीभीत निवासी) तेज रफ्तार में आ रहा था और सीधे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भागने का प्रयास करने पर बाइक सवार युवाओं ने उसे पकड़ लिया। हादसे से कुछ देर राजमार्ग जाम रहा।एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार के निर्देश पर थाने की 112 पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने कैंटर थाने में खड़ा कर जांच शुरू कर दी है।
ओवरस्पीड सब्जी कैंटर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 3 घायल; चालक को बाइकर्स ने पकड़ा

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार