September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत के रियांसी विद्यालय में किशोरावस्था परामर्श कार्यक्रम आयोजित

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत के रियांसी विद्यालय में किशोरावस्था परामर्श कार्यक्रम आयोजित
चंपावत, 31 जनवरी 2026:
जिले के दूरस्थ क्षेत्र के रियांसी विद्यालय में किशोरावस्था परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था के शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों, गुड टच-बैड टच, पोषण तथा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह प्रमुख उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर तरकुली की एएनएम मीनाक्षी जोशी ने छात्राओं को महावारी के दौरान सफाई के महत्व, नशे के नुकसानों तथा नवीन एचपीवी वैक्सीन के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को काफी हद तक रोकने में प्रभावी है। वैक्सीन का लाभ उन छात्राओं को दिया जा रहा है, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष की अभी न पूर्ण हुई हो।
जोशी ने स्तन कैंसर व सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों व रोकथाम के उपायों पर भी जानकारी साझा की।इसके अलावा, एनीमिया की रोकथाम हेतु विद्यालय स्तर पर वितरित आयरन व फोलिक एसिड गोलियों के सेवन की सलाह दी गई।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र जोशी, शुभांकर, मनोज कुमार व बलराज सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करे