अधिवर्षता पर क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई
चंपावत। अधिवर्षता पूरी कर सेवानिवृत्त हो रहे क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा को शनिवार को पुलिस लाइन चंपावत में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।उन्होंने राणा के आगामी जीवन के लिए शांतिमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।
N एसपी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बने रहेंगे और उनका सहयोग विभाग को मिलता रहेगा। पुलिस विभाग में उनके सरल, मृदु, शांत एवं शालीन स्वभाव तथा उल्लेखनीय कार्यों की सभी ने सराहना की।क्षेत्राधिकारी राणा ने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और परिश्रम से कार्य करने की प्रेरणा दी। उपस्थित सभी ने उनके सरल, मृदुभाषी, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की प्रशंसा की तथा उन्हें कुशल नेतृत्वकर्ता व प्रेरणास्रोत बताया।

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत