जिला पत्रकार संगठन का शपथ ग्रहण 4 फरवरी को
चंपावत।
आज शनिवार को चंपावत जिला मुख्यालय में जिला पत्रकार संगठन की शपथ ग्रहण को लेकर बैठक आयोजित की गई । संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली की अध्यक्षता और जिला महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट के संचालन हुई बैठक में। शपथ ग्रहण को लेकर पत्रकारों ने अपने सुझाव दिए जिसमें सर्व सहमति से शपथ ग्रहण को 4 फरवरी करना तय किया गया। शपथ ग्रहण चंपावत जिला मुख्यालय में तिवारी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में आयोजित होगा।
इस दौरान शपथ ग्रहण के पश्चात बैठक का आयोजन भी होगा।
बैठक पूर्व जिला महामंत्री सतीश जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सुरेश गड़कोटी मौजूद रहे।

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत