सीमांत पत्रकार संगठन का विस्तार, पत्रकारिता की सुचिता पर संकल्प
टनकपुर (चंपावत), 31 जनवरी। टनकपुर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को सीमांत पत्रकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। संगठन को मजबूत बनाने, उसके विस्तार और पत्रकारिता में सुचिता कायम रखने पर गहन मंथन किया गया।अध्यक्ष बाबूलाल यादव की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष दीपक फुलेरा के संचालन में हुई बैठक में सदस्यों ने एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया।
संगठन तहसील स्तर पर पत्रकार हित संवर्धन, पत्रकारिता की गरिमा, सामाजिक दायित्व और जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहेगा।बैठक में पत्रकारिता की आड़ में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया गया।
संगठन के शीघ्र पंजीकरण पर भी सहमति बनी, जिससे गतिविधियां अधिक प्रभावी होंगी। सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न बैठक ने संगठन को नई दिशा दी।इस दौरान अध्यक्ष बाबूलाल यादव, महासचिव दिनेश खर्कवाल, सचिव विनय शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवन पाटनी, उपाध्यक्ष दीपक फुलेरा, मीडिया कोऑर्डिनेटर विनोद पाल और कोषाध्यक्ष मयंक पंत मौजूद रहे।

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत