April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

डुमडाई मडलक : ‘जन-जन की सरकार’ शिविर में 473 ग्रामीण लाभान्वित, तीन अनाथ भाइयों को शिक्षा का सहारा

डुमडाई: ‘जन-जन की सरकार’ शिविर में 473 ग्रामीण लाभान्वित, तीन अनाथ भाइयों को शिक्षा का सहारा
चंपावत, 30 जनवरी।
राज्य सरकार के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत लोहाघाट विकासखंड की डुमडाई न्याय पंचायत के रामलीला मंच मडलक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में 473 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिला।
विभिन्न विभागों ने प्रमाण पत्र वितरण, शिकायत निस्तारण व तत्काल लाभ सुनिश्चित किया। 67 शिकायतें मौके पर निस्तारित हुईं। पशुपालन विभाग ने 59, राजस्व ने 22 प्रमाण पत्र जारी किए। पूर्ति, श्रम व समाज कल्याण विभागों ने भी सहायता दी।
कुल 88 प्रमाण पत्र बने, 25 आधार कार्ड सुधरे।जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मजपीपल के तीन अनाथ भाइयों प्रशांत, पारस व करन बोहरा को शिक्षा-भरण-पोषण के लिए प्रोबेशन व समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए। हीरा सिंह की शिकायत पर हैंडपंपों की जांच, देवकी देवी को आवास-गौशाला व चिकित्सा सुविधा, पवन सिंह को दिव्यांग प्रमाण पत्र व आयुष्मान कार्ड के आदेश दिए।
शिविर में सरिता देवी, भागा देवी आदि को कंबल बांटे गए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम नीतू डांगर, सीएओ धनपत कुमार सहित अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करे