नगरपालिका अध्यक्ष ने विकास कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
चंपावत। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने नगर क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सौंदर्यीकरण, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, सामग्री व प्रगति पर विशेष ध्यान दिया। अवर अभियंताओं को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण करें।अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं होगी।
नियमित मॉनिटरिंग व आवश्यकता पर पुनः निरीक्षण होगा। पांडेय ने कहा कि नगर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। आने वाले समय में नई विकास योजनाएं अमल होंगी।

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत