September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

खर्ककार्की पंचायत भवन के बाहर मनरेगा का नाम बदलने व ‘गारंटी’ शब्द हटाने के विरोध में कांग्रेस का धरना

Dukan Ad
Dukan Ad

**खर्ककार्की: मनरेगा का नाम बदलने व ‘गारंटी’ शब्द हटाने के विरोध में कांग्रेस का धरना**

चंपावत। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘वीबीरामजी’ करने व ‘गारंटी’ शब्द हटाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में पंचायत भवन खर्ककार्की पर धरना दिया।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों के लिए जीवन रक्षक योजना को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने सरकार पर नियमों में बदलाव कर श्रमिकों के हितों को प्रभावित करने का भी आरोप जड़ा।

पंचायत भवन के समक्ष धरना देते हुए मनरेगा कर्मियों से वार्ता की गई। कार्यकर्ताओं ने श्रमिक भाइयों को बताया कि योजना का नाम बदलना व नियमों में संशोधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था व रोजगार गारंटी को खतरे में डाल सकता है।

जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि मनरेगा देश की 10 करोड़ से अधिक आबादी का सहारा है। इसका नाम बदलना व नियमों में छेड़छाड़ श्रमिकों के अधिकारों पर हमला है। हम इस अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ेंगे।

धरने में दीपक रैंशवाल, मनीष महर, नाथ सिंह, उमेश शर्मा, दीपक जोशी, धीरेंद्र चौहान, कमल सिंह, दिग्विजय कार्की, रवीश चंद्र, नीरज वर्मा, अंशु अधिकारी, अभिषेक तड़ागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि योजना के मूल स्वरूप में वापसी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

शेयर करे