गांधी पुण्यतिथि पर दौड़-भाषण प्रतियोगिता, युवाओं ने लिया राष्ट्र प्रेम का संकल्प
चंपावत। शहीद दिवस पर माय भारत चंपावत ने चमदेवल शिशु मंदिर में दौड़ व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। युवाओं ने सत्य-अहिंसा के गांधी आदर्श अपनाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि आशा कार्यकर्ता नेहा धौनी व ग्राम प्रधान नीतू धौनी ने गांधी चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।400 मीटर दौड़ में पवन सिंह प्रथम, सुजल सिंह द्वितीय व अनुज सिंह तृतीय रहे। भाषण में अंजली प्रथम, जिया द्वितीय व करिश्मा तृतीय। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन अनुशासन व राष्ट्रभक्ति जगाते हैं। बच्चों में उत्साह भर आया।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता