September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बाराकोट में विकसित भारत @ जी राम जी पर कार्यशाला आयोजित

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता…नवीन जोशी
बाराकोट।
1 फरवरी 2026: बाराकोट ब्लॉक में विकसित भारत @ जी राम जी गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की नई योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने कार्यकर्ताओं को योजना के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अतिरिक्त 60 दिनों का कृषि अवकाश प्रदान किया जाएगा, ताकि खेती और मजदूरी में बेहतर समन्वय हो सके।
जी राम जी पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और गति सुनिश्चित होगी। बगौली ने विकसित ग्राम पंचायत मास्टर प्लान के जरिए गांवों के समग्र विकास की बात भी कही।कार्यक्रम में सहसंयोजक मुकेश कलखुड़िया, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा, राजू बिष्ट, चन्द्रशेखर बगौली, नवीन जोशी, हरीश सिंह अधिकारी, मनोज जोशी, भवान राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शेयर करे