ज्ञानखेड़ा में अवैध खनिज भंडारण पर कार्यवाही 7.35 लाख का जुर्माना वसूला
टनकपुर। ग्राम ज्ञानखेड़ा, तहसील पूर्णागिरी के तीन उपखनिज रिटेल भंडारण स्थलों पर जिला प्रशासन ने संयुक्त निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की। 30 दिसंबर को राजस्व व भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने औचक जांच की, जिसमें कई उल्लंघन पाए गए।
उपजिलाधिकारी आकाश जोशी व जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी के नेतृत्व में हुए निरीक्षण में पाया गया कि स्वीकृत तीनों स्थलों पर चाहरदीवारी व कवर्ड फेंसिंग नहीं बनी, न ही धर्मकांटा लगाया गया। पहला स्थल पर 9 टन खनिज मिला (विभागीय रिकॉर्ड 174.23 टन), दूसरे पर 3713.4 टन (रिकॉर्ड 3974.8 टन) व तीसरे पर 6537.6 टन (रिकॉर्ड 3364.55 टन)।
इससे अवैध परिवहन व भंडारण साबित हुआ। उत्तराखंड खनिज नियमावली-2024 के तहत पहली साइट पर 32,964 रुपये, दूसरी पर 69,561 रुपये व तीसरी पर 6,33,024 रुपये—कुल 7,35,549 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अधिकारियों ने भंडारण संचालकों को 15 दिनों में फेंसिंग व धर्मकांटा लगाने के फोटो जमा करने का निर्देश दिया। ऐसा न करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
ज्ञानखेड़ा में अवैध खनिज भंडारण पर कार्यवाही तीन उपखनिज रिटेलों से 7.35 लाख का जुर्माना वसूला

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार