September 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नवोदय के छात्र दीप सिंह बोहरा को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Dukan Ad
Dukan Ad

राष्ट्रपति ने नवोदय के छात्र दीप सिंह बोहरा को किया सम्मानित, जनपद का बढ़ाया गौरव
चंपावत।
…जवाहर नवोदय विद्यालय, चम्पावत के कक्षा आठ के छात्र दीप सिंह बोहरा ने एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्हें स्किल इंडिया मिशन के तहत संचालित SOAR (स्किलिंग फॉर एआई रेडिनेस) कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कौशलों से सशक्त बनाने की दिशा में देशव्यापी प्रयास है। समारोह में विभिन्न राज्यों से चयनित मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्वारा एआई प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि “एआई आने वाले समय का बड़ा अवसर है और इसके लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचने चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी नवाचार को समाज के विकास से जोड़ने का आह्वान किया।इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दीप सिंह बोहरा को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए गर्व की बात है और यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा और परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण है।जवाहर नवोदय विद्यालय, चम्पावत के प्राचार्य ने कहा कि दीप सिंह की यह उपलब्धि उनके समर्पण, मेहनत और नवाचार की स्पष्ट मिसाल है। विद्यालय सदैव छात्रों को आधुनिक तकनीकी कौशलों से प्रशिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
शेयर करे