April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट के गुमशुदा युवक को पुलिस ने 24 घंटे में खोजा, सकुशल परिजनों को सौंपा

लोहाघाट के गुमशुदा युवक पुलिस ने 24 घंटे के खोज कर सकुशल सकुशल परिजनों को सौंपा
चम्पावत:
देहरादून से लोहाघाट लौटते समय चल्थी क्षेत्र से लापता हुए गलचौड़ा निवासी युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को लोहाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गलचौड़ा, सुई चनकांडे निवासी अंकित तलानिया (25 वर्ष) अपने पिता उमेश चंद्र तलानिया के साथ देहरादून से घर लौट रहे थे। अंकित मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए गए हैं और हाल ही में वे डिप्रेशन के इलाज के लिए देहरादून के राजेंद्र नगर स्थित डॉ. पीयूष वर्मा के पास गए थे।
वापसी के दौरान पिता–पुत्र की कार (हुंडई ओरा, UK 03 TA 6262) दोपहर करीब 2:30 बजे चलथी क्षेत्र में ललित होटल के पास चाय–नाश्ते के लिए रुकी। इसी दौरान अंकित ने पिता से कहा कि उन्हें शौचालय जाना है, लेकिन उसके बाद वे लौटकर नहीं आए। काफी देर इंतजार करने के बाद पिता ने आसपास तलाश की, पर उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने चलथी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। देर रात तक आसपास के इलाकों और नजदीकी जंगलों में तलाश की जाती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।आज 1 जनवरी 2026 को चौकी चलथी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम जोल क्षेत्र से अंकित तलानिया को सकुशल बरामद कर लिया। युवक को आवश्यक पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया है।

शेयर करे