April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में 25 वर्षीय युवक लापता, पुलिस और परिजन कर रहे तलाशदेहरादून से घर लौटते वक्त चलथी के पास हुआ लापता

लोहाघाट में 25 वर्षीय युवक लापता, पुलिस और परिजन कर रहे तलाशदेहरादून से घर लौटते वक्त चलथी के पास हुआ लापता
चम्पावत, 31 दिसम्बर (संवाददाता):
जनपद के लोहाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलचौड़ा, सुई चनकांडे निवासी अंकित तलानिया (25 वर्ष) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वे अपने पिता उमेश चंद्र तलानिया के साथ देहरादून से लोहाघाट लौट रहे थे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंकित के पिता, उन्हें डिप्रेशन की समस्या के इलाज के लिए देहरादून के राजेन्द्र नगर स्थित डॉ. पीयूष वर्मा के पास ले गए थे। वापस लौटते समय पिता–पुत्र की गाड़ी हुंडई ओरा (UK 03 TA 6262) दोपहर लगभग 2:30 बजे चलथी क्षेत्र के ललित होटल के पास चाय–नाश्ते के लिए रुकी।इसी दौरान अंकित अपने पिता से यह कहकर निकले कि उन्हें शौचालय जाना है, लेकिन इसके बाद वे लौटकर नहीं आए। काफी देर तक प्रतीक्षा के बाद पिता ने आसपास तलाश की, पर जब कोई पता नहीं चला तो चलथी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की सूचना दी गई।पुलिस टीम ने युवक के पिता के साथ मिलकर आसपास के इलाकों और नज़दीकी जंगलों में सर्च अभियान चलाया, मगर देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। गुमशुदा अंकित के पास लगभग ₹1000 नकद राशि होने की बात बताई गई है।अंकित का हुलिया: कद लगभग 6 फीट, शरीर पतला-दुबला, रंग गेहुआं, बाल काले, बाएं कान में सोने की बाली, परिधान – काली लोअर और ग्रे रंग का हुड्ड।किसी भी व्यक्ति को यदि अंकित तलानिया के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया उनके पिता उमेश चंद्र तलानिया (मोबाइल नंबर 8077489601) या निकटतम थाना/पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि युवक की तलाश में सहयोग करें।

शेयर करे