September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वालों पर शिकंजा, क्यूआरटी टीम ने की कार्रवाई

Dukan Ad
Dukan Ad

सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वालों पर शिकंजा, क्यूआरटी टीम ने की कार्रवाई
चम्पावत।
जनपद में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को क्यूआरटी टीम ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के दिशा-निर्देश पर गठित टीम ने टनकपुर क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया।क्यूआरटी टीम ने सार्वजनिक स्थान पर मदिरा सेवन करने के आरोप में चार युवकों — किशोर सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम खेत, थाना धारचूला (जिला पिथौरागढ़), विशाल सागर पुत्र हीरालाल, निवासी शास्त्री चौक टनकपुर, अमित त्यागी पुत्र अरविंद त्यागी, निवासी स्वर्गाश्रम रोड, हापुड़ (उ.प्र.) तथा शुभम कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी गाजीपुर, नजीबाबाद (उ.प्र.) — के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।
टीम में अपर उप निरीक्षक कुशल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कॉन्स्टेबल नरेंद्र चंद, तथा कॉन्स्टेबल भारत भूषण शामिल रहे।
पुलिस विभाग ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर नशा कर उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य जनपद में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना तथा नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना है।

शेयर करे