April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

मां पूर्णागिरि मेले का 27 फरवरी को होगा शुभारंभ, 15 जून तक चलेगा मेला डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों संग ली तैयारियों की समीक्षा बैठक

मां पूर्णागिरि मेले का 27 फरवरी को होगा शुभारंभ, 15 जून तक चलेगा मेलाडीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों संग ली तैयारियों की समीक्षा बैठक
चंपावत।
उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ इस वर्ष 27 फरवरी (एकादशी) को होगा। मेला 15 जून 2026 तक चलेगा। मेला होली से पहले शुरू किया जा रहा है ताकि होली के दौरान भी श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सकें।जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मेले की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने संबंधित विभागों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
डीएम कुमार ने कहा कि मां पूर्णागिरि मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सड़कों और पैदल मार्गों के सुधार, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं, पार्किंग, आवास, संचार और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि-टनकपुर को मेला मजिस्ट्रेट तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आवश्यकता अनुसार सहायक मेला अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे।

स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष जोर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि मेला क्षेत्र में 24 घंटे एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे, जिनमें चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक टैक्सी शटल सेवा संचालित होगी।
डीएम ने पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त कार्मिक तैनात करने और श्रद्धालुओं से शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।पेयजल, अग्निशमन व सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी जल संस्थान को प्याऊ व पेयजल स्टैंड पोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल मिल सके।
अग्निशमन व्यवस्था के तहत प्रत्येक दुकान में फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रखा जाएगा। भंडारों के लिए स्थान मेला मजिस्ट्रेट की अनुमति से ही निर्धारित होंगे।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व दीपक रजवार, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडे, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, सीओ शिवराज सिंह राणा, अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट, अधिशासी अभियंता मोहन पलड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

शेयर करे