September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

धरगड़ा के आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइजर गन और ड्रोन का लिया जा रहा सहारा

Dukan Ad
Dukan Ad

धरगड़ा में शौच गए व्यक्ति को गुलदार ने उतारा था मौत के घाट

चम्पावत (बाराकोट)। ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में मंगलवार सुबह शौच के लिए गए व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए चार पिंजरे और 10 कैमरा ट्रैप भी लगाए थे। गुलदार पिंजरे में भी आया लेकिन पिंजरा बंद नहीं होने की वजह से पकड़ में नहीं आया।
जिससे लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। वन विभाग ने अब गुलदार को पकड़ने के लिए नई रणनीति के तहत ड्रोन कैमरा और ट्रेंकुलाइजर मैदान के साथ गुलदार के साथ गुलदार को पकड़ने के लिए उतरी है। क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित हो गया है ।
वहीं स्थानीय लोग गुलदार के डर से घर में दुबके हुए हैं। वन विभाग से शीघ्र गुलदार को पड़कर राहत दिलाने की मांग की है।

शेयर करे