स्कॉच अवार्ड्स में चमका चम्पावत,चार नवाचार परियोजनाएँ बनीं सेमीफाइनलिस्ट
चम्पावत।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्कॉच अवार्ड्स में इस वर्ष चम्पावत जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की चार नवाचार परियोजनाएँ देशभर की उत्कृष्ट पहलों में चयनित होकर सेमीफाइनलिस्ट बनी हैं। इनमें पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट भिंगराडा, एप्पल एवं कीवी मिशन, ग्रामोत्थान परियोजना तथा रोड क्लोजर रिपोर्टिंग प्रणाली (लोक निर्माण विभाग) शामिल हैं।स्कॉच ग्रुप अवार्ड्स देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय सम्मान माने जाते हैं।
जो सामाजिक-आर्थिक विकास, सुशासन, डिजिटल नवाचार और जनहितकारी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पहलों को सम्मानित करते हैं। इस बार चम्पावत की इन परियोजनाओं ने स्थानीय विकास, आजीविका संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की ये पहलें निश्चित रूप से अन्य विभागों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी और सभी को नवाचार की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।
स्कॉच अवार्ड्स में चमका चम्पावत,चार नवाचार परियोजनाएँ बनीं सेमीफाइनलिस्ट

More Stories
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने से रोका तो वन दरोगा पर हमले का प्रयास, दो नामजद समेत 10 पर मुकदमा