डिप्टेश्वर झील परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
चम्पावत।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को सिचाई विभाग की प्रस्तावित डिप्टेश्वर झील परियोजना स्थल का स्थलीय एवं तकनीकी निरीक्षण किया।
उन्होंने परियोजना की प्रगति, व्यवहार्यता, निर्माण योजना तथा आगामी कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी कार्य करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि डिप्टेश्वर झील परियोजना जल संरक्षण, सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल पुनर्भरण और पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करेगी।
साथ ही यह भविष्य में क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई दिशा देगी। उन्होंने निर्देश दिए कि झील की तकनीकी व्यवहार्यता की विस्तृत जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि परियोजना दीर्घकालिक रूप से लाभकारी साबित हो।निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामवासियों और संघर्ष समिति के सदस्यों ने डीएम को अपने सुझाव व अपेक्षाएँ बताईं। जिलाधिकारी ने उन्हें गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झील निर्माण में जनसहयोग और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी।निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, अधिशासी अभियंता तरुण बंसल सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
डिप्टेश्वर झील परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

More Stories
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ का आयोजन
मायावती आश्रम में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश