थाना बनबसा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त किए गिरफ्तार
चम्पावत (संवाददाता):
जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनबसा पुलिस टीम ने बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति के निर्देश तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर यह कार्यवाही की गई।
टीम ने कुशल सुरागरसी एवं पतारसी के आधार पर एन.बी.डब्ल्यू. (गैर-जमानतीय वारंट) से वांछित अभियुक्त सुरेश राम पुत्र गोपाल राम निवासी चंदनी बनबसा एवं बब्लू कश्यप पुत्र राम पाल निवासी वार्ड संख्या 4 बनबसा को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।थाना बनबसा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, कांस्टेबल ध्यान सिंह एवं होमगार्ड भुवन भट्ट शामिल रहे। पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
थाना बनबसा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त किए गिरफ्तार

More Stories
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ का आयोजन
मायावती आश्रम में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश