घटकु-हिडिम्बा मंदिर सौंदर्यीकरण को डीएम का जायजा, कुमाऊनी शैली में बनेगा भव्य स्वरूप
चंपावत। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने घटकु-हिडिम्बा मंदिर के नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा हो रहे कार्यों की गुणवत्ता जांचकर उन्होंने समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 387/2022 के तहत 94.40 लाख की लागत से बन रहे मंदिर में कुमाऊनी शैली का भव्य निर्माण, नई धर्मशाला, शौचालय ब्लॉक, मुख्य द्वार, सीसी रोड, सुरक्षा दीवार और पूर्ण विद्युतीकरण जैसे कार्य तेजी से चल रहे हैं। गंडक नदी तट पर देवदार वनों के बीच स्थित यह प्राचीन मंदिर स्थानीय आस्था का प्रमुख केंद्र है।डीएम ने अधिकारियों को उत्कृष्ट निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। नवीन स्वरूप से मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण बनेगा।

More Stories
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय