शौच को गए ग्रामीण को आदमखोर गुलदार ने बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत; पिंजरे में घुसकर भी बच निकला दरिंदा
बाराकोट (चंपावत): धरगड़ा गांव में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे जिले को दहला दिया। गांव के ग्रामीण देव सिंह अधिकारी (लगभग 5 बजे) शौच के लिए घर से करीब 30 मीटर दूर गए थे, तभी घात लगाए बैठे आदमखोर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें अपना शिकार बना लिया। घटना की खबर जंगल में आग की तरह पूरे जिले और प्रदेश में फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम चंपावत मनीष कुमार, डीएफओ चंपावत, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए वन विभाग को तत्काल पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने के कड़े निर्देश जारी किए। जनप्रतिनिधियों ने भी गुलदार को नरभक्षी घोषित कर शूटऑर्डर जारी करने की मांग उठाई।
गुलदार पिंजरे में घुसा, शिकार चट किया, पर दरवाज़ा नहीं बंद हुआ
जिलाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग ने घटनास्थल पर तीन पिंजरे लगाए और पूरी रात क्षेत्र में गश्त की। रात में ही गुलदार पिंजरे में घुस तो गया और अंदर रखे शिकार को चट भी कर गया, लेकिन तकनीकी खामी के चलते पिंजरे का दरवाज़ा बंद नहीं हो पाया, जिसके कारण गुलदार वापस बाहर निकल गया।
ग्रामीणों ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि यदि पिंजरा ठीक से काम कर रहा होता, तो क्षेत्रवासी कल ही इस दहशत से मुक्त हो जाते।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार