September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मंच-मोस्टा सड़क परियोजना को मिली रफ्तार, सभी फॉरेस्ट केस अपलोड

Dukan Ad
Dukan Ad

मंच-मोस्टा सड़क परियोजना को मिली रफ्तार, सभी फॉरेस्ट केस अपलोड
चंपावत। 22.3 किलोमीटर लंबी मंच-मोस्टा सड़क परियोजना अब निर्माण की दहलीज पर है। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई टी.एन. बिष्ट ने बताया कि सड़क से जुड़े सभी फॉरेस्ट केस रीजनल फॉरेस्ट ऑफिस को भेज दिए गए हैं, जिससे स्वीकृति प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
यह सड़क मटकांडा, अकेरी, सितोला और बकोड़ा होते हुए मोस्टा तक बनेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी सभी स्तरों पर फॉलोअप सुनिश्चित करने को कहा है।लगभग 17.6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क ग्रामीणों की लंबे समय की मांग पूरी करेगी। इससे आवागमन आसान होगा, स्वास्थ्य-शिक्षा सेवाओं का लाभ बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियां पंख लगाएंगी।

शेयर करे