-
धरगड़ा में गुलदार का हमला—जिलाधिकारी मौके पर पहुँचे, वन विभाग को दिए निर्देश
चंपावत ।
ग्राम सभा च्युरानी के धरगड़ा तोक में मंगलवार को गुलदार के अचानक हमले से 45 वर्षीय देव सिंह अधिकारी की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार तत्काल गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। जिलाधिकारी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में प्रशासन पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।
जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि क्षेत्र में तत्काल पिंजरा स्थापित किया जाए, दिन-रात गश्त बढ़ाई जाए तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग को पीड़ित परिवार को देय सहायता राशि शीघ्र प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
गुलदार की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन और वन विभाग द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महारा, राकेश बोहरा सचिन, जोशी सतीश पांडे सुमित तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ का आयोजन
मायावती आश्रम में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश