गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: बाराकोट के नेत्रसलान गांव का मनीष महर भी हादसे में गंवा बैठा जान
चंपावत/बाराकोट। गोवा के एक नाइट क्लब में 6-7 दिसंबर की रात लगी भीषण आग में चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के नेत्रसलान गांव निवासी मनीष सिंह महर (22) की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार रात मनीष का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, अनीता प्रथोली, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गोवा के इस नाइट क्लब अग्निकांड में अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि मनीष वहां एक नाइट क्लब की रसोई में काम करते थे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे