धरगड़ा में शौच गए व्यक्ति को गुलदार ने उतारा मौत के घाट
एक महीने में दूसरी घटना, क्षेत्र में दहशत — ग्रामीणों ने मांगी गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मारने की अनुमति
चम्पावत (बाराकोट), 9 दिसंबर। ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में मंगलवार सुबह शौच के लिए गए व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि गुलदार के हमले में 45 वर्षीय देव सिंह अधिकारी पुत्र कल्याण सिंह अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई।सुबह-सुबह हुई इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत और रोष व्याप्त है।
बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए और वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर गोली मारने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक महीने के भीतर गुलदार के हमले से यह क्षेत्र में दूसरी मौत है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम को भी गुलदार ने मृतक की पत्नी पर हमला करने का प्रयास किया था। देव सिंह अपने पीछे 9 और 10 वर्ष के दो छोटे बेटे छोड़ गए हैं।घटना की सूचना पर काली कुमाऊं रेंज के वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की गई।
धरगड़ा में शौच गए व्यक्ति को गुलदार ने उतारा मौत के घाट एक महीने में दूसरी घटना, क्षेत्र में दहशत

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली