चंपावत पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया
चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के शामली जनपद से एक गुमशुदा महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 जून 2025 को कोतवाली चंपावत में एफआईआर संख्या 31/25 धारा 140(3) बनाम अज्ञात के तहत एक महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार महिला की तलाश में जुटी थी।पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 05 दिसंबर 2025 को महिला को शामली से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत महिला को 06 दिसंबर 2025 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ उनके बयान धारा 183 BNSS के अंतर्गत दर्ज किए गए।न्यायालयीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने महिला को विधिवत उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे