April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन का खेल बेनकाब

चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन का खेल बेनकाब
रात्रिकालीन अभियान में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध बोल्डर से लदा डम्पर जब्त
चंपावत। चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और वन विभाग की चौकियों से होकर गुजर रहे अवैध खनन से भरे वाहन गुजर रहे हैं। पुलिस और वन विभाग के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
अब प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। शुक्रवार देर रात तहसीलदार बृजमोहन आर्या के नेतृत्व में खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए संयुक्त टीम ने एनएच-09 पर स्वाला क्षेत्र के पास औचक निरीक्षण अभियान चलाया।निरीक्षण के दौरान टीम ने UK-03CA-6555 नंबर का डम्पर अवैध बोल्डर से लदा पाया। वाहन स्वामी वैध रॉयल्टी या परमिट नहीं दिखा सका, जिस पर प्रशासन ने मौके पर ही डम्पर को जब्त कर थाना कोतवाली चंपावत में सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि वाहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।इसी दौरान प्रशासन ने स्वाला के पास एक अन्य टिप्पर वाहन को भी पकड़ा, जो करीब 9 घन मीटर रेत से भरा हुआ था। वहीं 8 घन मीटर पत्थर से लदा टिप्पर वाहन को भी टीम के हत्थे चढ़ा। एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि रात्रि में किए गए इस अभियान के तहत अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

शेयर करे