September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

हिंदू देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में चंपावत में भाजपा ने तेलंगाना मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

Dukan Ad
Dukan Ad

हिंदू देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में चंपावत में भाजपा ने तेलंगाना मुख्यमंत्री का पुतला दहन
चंपावत।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के बारे में की गई कथित आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी चंपावत के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन चंपावत में रेवंत रेड्डी का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया और टिप्पणी को करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर आघात बताया।
हिंदू आस्था के अपमान पर नाराज़गी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह बयान हिंदू धर्म और सनातन आस्था का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा की ओर से कहा गया कि समूचे देश के सनातनी धर्मावलंबी ऐसे बयानों के खिलाफ एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं, साथ ही इस प्रकरण से कांग्रेस का चरित्र भी उजागर हो गया है।युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री से बयान वापस लेने और माफी की मांग की। प्रदर्शन में दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, शंकर पांडे, सूरज प्रहरी, प्रेमा चिलकोटी, नंदन तड़ागी, प्रकाश बिनवाल, आनंद अधिकारी, कैलाश अधिकारी, अंबा दत्त फुलारा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे