September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर को मिलेगा नया मिनी विकास भवन,विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध रहेंगी

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर को मिलेगा नया मिनी विकास भवन
चम्पाव। आदर्श चम्पावत की परिकल्पना और टनकपुर क्षेत्र की वर्षों पुरानी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरि तहसील, टनकपुर में मिनी विकास भवन (बार भवन) स्थापित किए जाने का निर्णय लिया है।
लगभग 533.79 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह भवन शीघ्र ही निर्माण चरण में प्रवेश करेगा।टनकपुर में मिनी विकास भवन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को प्रशासनिक सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है, ताकि सामान्य कार्यों के लिए बार-बार जिला मुख्यालय चम्पावत न जाना पड़े।
टनकपुर व्यापार, धार्मिक गतिविधियों, परिवहन और सीमा संबंधी आवागमन का प्रमुख केंद्र होने के कारण यहां यह भवन स्थानीय लोगों के साथ-साथ पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं और सीमांत क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए भी बड़ी सुविधा सिद्ध होगा।आदर्श चम्पावत मॉडल के अनुरूप प्रस्तावित यह भवन एकीकृत प्रशासनिक सेवाओं का हब बनेगा, जहां राजस्व, विकास, सामाजिक कल्याण, जन शिकायत निस्तारण सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध रहेंगी। इससे लोगों का समय, धन और श्रम बचेगा तथा शासन-प्रशासन के साथ उनकी सहभागिता और भी मजबूत होगी।शारदा कॉरिडोर परियोजना के संदर्भ में भी यह मिनी विकास भवन महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेगा, जो पर्यटन, धार्मिक आवागमन, स्थानीय व्यापार और सीमांत विकास से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी संचालन और समन्वय में मददगार रहेगा।
भवन तैयार होने के बाद टनकपुर और पूर्णागिरि क्षेत्र को नई प्रशासनिक पहचान मिलेगी, विकास कार्यों में गति आएगी और युवाओं के लिए अवसरों का दायरा बढ़ेगा। जनसेवा केंद्रित निर्णय के रूप में यह पहल टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।

शेयर करे