लोहाघाट: बरात का वाहन खाई में गिरा, 5 की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 घायल
चंपावट। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट के पास बागधारा के निकट बोलेरो वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
थाना प्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ व फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट किलोटा गांव से चंपावट के बालातड़ी गांव आई बरात वापसी में यूके-04 टीबी-2074 नंबर बोलेरो गुरुवार रात करीब दो बजकर 30 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उपजिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी व डॉ. अजीम ने बताया कि घायलों में भास्कर पांडा (किलोटा) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया। अन्य घायल धीरज (रुद्रपुर), राजेश (14, लाखतोली), चेतन चौबे (5 वर्ष, दिल्ली) व चालक देवदत्त (38, शेराघाट) का उपचार जारी है।
मृतकों में भावना चौबे व उनके बेटे प्रियांशु, प्रकाश चंद्र उनियाल (40, बिलासपुर), केवल चंद्र उनियाल (35) व सुरेश नौटियाल (32, पंतनगर) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को खाई से निकालने का रेस्क्यू अभियान जारी रखा है। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है जिलाधिकारी ने घायलों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए हैं।
बरात का वाहन खाई में गिरा, 5 की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 घायल

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली