September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

अतिक्रमण पर नगर पालिका की सख्ती, 6 चालान काटे, 7 हजार वसूले

Dukan Ad
Dukan Ad

अतिक्रमण पर नगर पालिका का सख्ती अभियान, 6 चालान काटे, 7 हजार वसूले
चम्पावत। नगर पालिका परिषद ने शुक्रवार को शहर में स्वच्छता, सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। मुख्य बाजार, सड़क किनारे, फुटपाथ व सार्वजनिक स्थलों पर रखी निर्माण सामग्री व अतिक्रमणों पर चालानी कार्रवाई की गई।निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण अधिनियम के तहत 6 चालान जारी कर 7 हजार रुपये वसूल किए गए। कई जगहों पर अतिक्रमण तत्काल हटवाए भी गए। तिरुपति सीमेंट प्रोडक्ट्स, शरवन सिंह, दीपक बोहरा, भगवान सिंह आदि के खिलाफ यह कार्रवाई हुई।अभियान में अवर अभियंता आशीष धीमान, कर संग्रहकर्ता प्रकाश गिरी, पवन पांडेय, ललित पुनेठा आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका ने आमजन से सुगम यातायात व सड़क सुरक्षा के लिए सहयोग की अपील की है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

शेयर करे