April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

आदर्श चम्पावत लोगो ने किया जंबूरी में कमाल लखनऊ में आयोजित स्काउट गाइड जंबूरी 2025 में चमकी चम्पावत की प्रतिभा

आदर्श चम्पावत लोगो ने किया जंबूरी में कमाल लखनऊ में आयोजित स्काउट गाइड जंबूरी 2025 में चमकी चम्पावत की प्रतिभा

चम्पावत।
लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 23 से 29 नवम्बर तक आयोजित स्काउट एंड गाइड्स के महाकुंभ जंबूरी 2025 में चम्पावत जिले का 32 सदस्यीय दल आकर्षण का केंद्र बना रहा। दल में चार स्काउट-गाइड शिक्षक मार्गदर्शक और 28 छात्र-छात्राएँ शामिल थीं, जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना पर आधारित ‘आदर्श चम्पावत लोगो’ सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना रहा। चम्पावत टीम ने इस लोगो को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर जिले का मान बढ़ाया। जिला सचिव स्काउट-गाइड दयाकृष्ण जोशी, स्काउट मास्टर संदीप कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त नमिता जोशी एवं जनार्दन गड़कोटी के मार्गदर्शन में तैयार इस लोगो ने पूरे आयोजन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।यह लोगो चम्पावत की संस्कृति, इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य, विकास-पथ और युवाओं की ऊर्जा को दर्शाता है। इसकी प्रस्तुति के दौरान लोगो पर आधारित कविता ने भी दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।चम्पावत दल ने मार्चपास्ट, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलर पार्टी, फूड प्लाजा प्रस्तुति, प्रदर्शनी, साहसिक खेल, और देवीधुरा की प्रसिद्ध बग्वाल पर आधारित मंचन सहित अनेक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता दर्ज की। सिग्नलिंग प्रतियोगिता में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।दल में दीर्घा पाण्डेय, उन्नति चन्द, मनीषा चन्द, राजनंदनी, साक्षी, कुसुम, अंतरा, रेनू, किरण बिष्ट, पूजा तिवारी, दीपांशु भट्ट, सचिन भट्ट, कौशल शर्मा, लकी सिंह, आयुष्मान सिंह समेत कई छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।एशिया-पैसिफिक देशों की भागीदारी के साथ सम्पन्न इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में आदर्श चम्पावत लोगो ने राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि विदेशी प्रतिनिधियों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा।

शेयर करे