September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का चम्पावत दौरा : विकास परियोजनाओं की समीक्षा, प्रगति में तेजी के निर्देश

Dukan Ad
Dukan Ad

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का चम्पावत दौरा : विकास परियोजनाओं की समीक्षा, प्रगति में तेजी के निर्देश

चम्पावत
मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन, जो 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और उत्तराखंड के 19वें मुख्य सचिव हैं, दो दिवसीय भ्रमण के तहत एनएचपीसी बनबसा हेलीपैड पहुंचे। उनका स्वागत कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने किया।

एनएचपीसी सभागार बनबसा में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने शारदा कॉरिडोर, इनलैण्ड पोर्ट अथॉरिटी, टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन, बाढ़ प्रबंधन, टनकपुर/बनबसा वाटर सप्लाई स्कीम, आईएसबीटी टनकपुर निर्माण एवं ब्रिडकुल पुल निर्माण जैसे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया।उन्होंने शारदा रिवर फ्रंट एवं संबंधित प्रोजेक्ट को और सुदृढ़ करने, पूर्णागिरि रोपवे को शारदा कॉरिडोर के साथ समन्वय स्थापित कर समयसीमा के भीतर पूरा करने और निर्माण कंपनी को हर सप्ताह जिलाधिकारी को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन के लिए चम्पावत, लोहाघाट और अल्मोड़ा को जोड़ने हेतु विस्तृत एलाइन्मेंट बनाने का भी निर्देश दिया।बाढ़ सुरक्षा कार्यों में सिंचाई विभाग को कम लागत, प्रभावी प्रोटेक्शन मॉडल अपनाने एवं 5 करोड़ से कम लागत के कार्य मुख्यमंत्री घोषणा के जरिए शीघ्र अनुमोदित कर तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने डिप्टेश्वर एवं कुर्मू झील परियोजनाओं, टनकपुर और बनबसा वाटर सप्लाई योजनाओं, आईएसबीटी टनकपुर और ब्रिडकुल पुल की प्रगति में भी तेजी लाने निर्देशित किया।

शेयर करे