June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

स्वाला क्षेत्र में कार्य में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने देर रात किया निरीक्षण, अधिकारियों से कहा—गुणवत्ता से न हो समझौता चम्पावत।

स्वाला क्षेत्र में कार्य में तेजी लाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने देर रात किया निरीक्षण, अधिकारियों से कहा—गुणवत्ता से न हो समझौता

चम्पावत।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा मार्ग सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देर रात आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग सुधार कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि यातायात में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जारी रहने के बावजूद यातायात व्यवस्था हर स्थिति में सुचारु रहनी चाहिए।जिलाधिकारी ने स्वाला क्षेत्र में जल निकासी प्रणाली को सुव्यवस्थित करने, मार्ग को समतल बनाने तथा साइड ड्रेनेज कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की किसी भी स्थिति से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अभियंता गुणवत्ता व सतर्कता के साथ कार्य करें।उन्होंने सुरक्षा दीवार (रेटेनिंग वॉल) के निर्माण को तेज गति से तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के भी सख्त निर्देश दिए,

ताकि मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित रहे और दुर्घटनाओं की संभावनाएं घटें।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए संसाधन व जनशक्ति बढ़ाई जाए, जिससे कार्य की गति और बेहतर हो सके तथा भारी वाहनों सहित सभी वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से संचालित रह सके।निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करे