ग्रामसभा नीड में अपर सचिव ने लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
नीड (चम्पावत)।
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश अपर सचिव मनमोहन मनाली ने रविवार को ग्रामसभा नीड में चौपाल लगाई।
इस दौरान उन्होंने शालीनता पूर्वक गांव की जनता से उनकी मातृभाषा पहाड़ी में संवाद किया और ग्रामीणों की समस्याएं जमीन पर बैठकर सुनीं। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्रामवासियों का कहना था कि पहली बार किसी अधिकारी ने इतने सरल और सौहार्दपूर्ण ढंग से गांव पहुंचकर आमजनों से रूबरू होकर संवाद किया है। चौपाल के बाद अपर सचिव ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से भी बातचीत की। बच्चों ने नशा मुक्ति और दहेज उत्पीड़न पर नाट्य प्रस्तुति देकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान निर्मला पांडे, पूर्व प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अपर सचिव मनमोहन मनाली का आभार व्यक्त किया।

More Stories
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे
दुकान की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार, SOG ने आरोपी को दबोचा