चम्पावत के बच्चों ने विज्ञान प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
चम्पावत।
विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन एवं 20वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के दौरान आयोजित प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में जनपद चम्पावत के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
नवीन चंद्र पंत के मार्गदर्शन में ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय देहरादून में आयोजित यह प्रतियोगिता छह राउंड में चली, जिसमें चम्पावत की टीम ने उत्कृष्ट परिणाम दिए।चम्पावत टीम में राजकीय इंटर कॉलेज भींगराड़ा के छात्र सचिन शर्मा व निकिता जोशी तथा होली विजडम मनेश्वर के युवराज पांडे और गार्गी पांडे शामिल थे।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने समापन समारोह में बच्चों को सम्मानित किया और अनुशासन व लक्ष्य केंद्रित रहने की प्रेरणा दी।मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जंगपांगी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक मानसिंह, जिला विज्ञान प्रकोष्ठ के संरक्षक उम्मेद सिंह बिष्ट समेत अनेक अधिकारियों ने चम्पावत टीम की सफलता पर खुशी जताते हुए बच्चों और मार्गदर्शकों को बधाई दी। इस उपलब्धि से जनपद में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के प्रति उत्साह और समर्पण बढ़ा है।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार