एबट माउंट को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा
चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने एबट माउंट के पर्यटन सुधार कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर परियोजनाओं की प्रगति का बिंदुवार मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि एबट माउंट को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क, व्यू-प्वाइंट, लाइटिंग, अग्नि सुरक्षा, यातायात नियंत्रण तथा आपदा प्रबंधन जैसी सभी सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और पर्यावरण संरक्षण को विकास कार्यों की प्राथमिकता बताया।मनीष कुमार ने कहा कि एबट माउंट की खासियत उसकी प्राकृतिक सुंदरता, हिमालय दर्शन और उपनिवेश कालीन विरासत है, जिसको संरक्षित करते हुए पर्यटन संवर्धन किया जाना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संतुलन, स्वच्छता, हरियाली और सौंदर्यीकरण को विकास कार्यों का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, सुरक्षित ट्रेकिंग पथ और रात्रि प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि यह समग्र विकास न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को भी बढ़ाएगा

More Stories
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे
दुकान की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार, SOG ने आरोपी को दबोचा