किसानों ने DM को सौंपा मौसम आधारित फसल बीमा का लाभ देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
चंपावत। धूरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड सूखीढांग के किसानों ने मौसम आधारित फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है। लगातार 11वीं बार अध्यक्ष बने महेश चंद्र चौड़ाकोटी के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि समिति से फसली ऋण लेकर किसानों ने अदरक, गडेरी व धान जैसी फसलें बोई थीं। मानसून में अत्यधिक बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अध्यक्ष चौड़ाकोटी ने बताया कि समिति ने किसानों का बीमा भी करवाया था, लेकिन नुकसान से उनकी आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने बीमा कंपनी से तत्काल लाभ दिलाने की मांग की।इस अवसर पर प्रेम सिंह बोहरा, प्रताप सिंह, पंकज चौड़ाकोटी, हरीश चंद्र, इंद्र सिंह, भुवन चंद्र, मनीष चौड़ाकोटी, संचालक खष्टी देवी, महेंद्र सिंह बोहरा, प्रकाश आदि मौजूद रहे। डीएम मनीष कुमार ने नियमित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली