खोई हुई दो वर्षीय बालिका को पुलिस ने सुरक्षित मां के सुपुर्द किया
टनकपुर। विशेष किशोर पुलिस इकाई (Special Juvenile Police Unit) कोतवाली टनकपुर की तत्परता से शनिवार को एक खोई हुई दो वर्षीय अबोध बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया गया।शनिवार को दयानंद स्कूल, टनकपुर के पास सड़क किनारे एक दो वर्षीय बच्ची अकेले घूमती हुई मिली। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली टनकपुर के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी ने बालिका को अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा बालिका की पहचान और उसके परिजनों की तलाश के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।पुलिस की सक्रियता से कुछ ही समय में बालिका के परिजनों का पता लगा लिया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने बालिका को नियमानुसार उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान परिजनों ने कोतवाली टनकपुर पुलिस एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।विशेष किशोर पुलिस इकाई कोतवाली टनकपुर एवं बाल कल्याण पुलिस अधिकारी ने टीम के साथ संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बालिका को सकुशल उसके परिवार से मिलाया।

More Stories
जेई का स्थानांतरण रद होने पर भड़के ग्राम प्रधान, 50 से अधिक ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
भारी बारिश के बीच भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प प्रदर्शन
घाट-पनार मार्ग पर खड़ी अल्टो कार पर गिरा बोल्डर, एक युवक की मौत; चार गंभीर घायल