लोहाघाट पुलिस ने 18.07 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर दबोचे
चंपावत। चंपावत। जनपद चंपावत में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चंपावत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारियों द्वारा नशे के कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान ऋषेश्वर मंदिर, लोहाघाट के पास से तीन अभियुक्तों को 18.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक के साथ एक अल्टो कार संख्या UK03 C 1258 भी बरामद की।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अखिल पांडेय पुत्र कृष्ण चंद्र पांडेय, निवासी ग्राम बगोरी, थाना पंचेश्वर, जिला चंपावत, उम्र 22 वर्ष; दीपक चंद्र जोशी पुत्र प्रयाग दत्त जोशी, निवासी ग्राम गड़कोट, थाना व जिला चंपावत, उम्र 23 वर्ष; तथा राहुल विश्वकर्मा पुत्र गंगा प्रसाद, निवासी चिड़ियाडुंगा (बनीगांव), थाना लोहाघाट, जिला चंपावत, उम्र 21 वर्ष, के रूप में हुई है।
थाना लोहाघाट में तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह बोरा, उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद, हे.का. सुनील कुमार, हे.का. संजय जोशी और का. अशोक वर्मा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने से रोका तो वन दरोगा पर हमले का प्रयास, दो नामजद समेत 10 पर मुकदमा