सीएमओ की विशेष पहल: टनकपुर में घर जाकर जारी किया दिव्यांग प्रमाण पत्र
चम्पावत। टनकपुर के पूर्णागिरि क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान की अगुवाई में 23 वर्षीय दिव्यांग बालिका के घर जाकर उसका दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया।
यह पहल खासतौर पर उसकी चिकित्सीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि यह बालिका स्किज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है और लगभग 60 प्रतिशत दिव्यांगता के कारण घर से बाहर आना मुश्किल था।
ऐसे में अस्पताल आना संभव न होने के कारण टीम ने उनके घर जाकर मूल्यांकन और प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी की।इस पहल से बालिका को सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा लाभ, उपचार सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ सीधे घर से मिल सकेगा। है।

More Stories
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ का आयोजन
मायावती आश्रम में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश