चंपावत की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लगाए बैरिकेड पार्टीशन दबाव में हटाए गए ?
चंपावत। चंपावत में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन कुछ नेताओं को यह रास नहीं आ रहा । चंपावत नगर में अंग्रेजी मदिरा की दुकान से लेकर 50 मीटर आगे तक पुलिस ने लगातार लग रहे जाम को देखते हुए यहां सड़क में पार्टीशन बैरिकेड लगाए थे । लेकिन बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस को बैरिकेड राजनीतिक दबाव के कारण रातों-रात हटाने पड़े । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक नेता ने धौंस जमाते हुए बैरिकेट्स तक गिरा दिए।
वहीं नगर के संभ्रांत लोगों का कहना है कि पुलिस का यह एक अच्छा प्रयास था जिससे मुख्य बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिल जाती । यातायात पुलिस को यह प्रयास दबाव के कारण आगे नहीं बढ़ पाया।
वहीं इस मसले पर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति बताया कि मासिक अपराध गोष्ठी में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए तमाम सुझाव दिए गए थे। जिसमें नगर में ऐसे स्थान जहां पर अनियंत्रित खड़े वाहनों से जाम लगता है वहां बैरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था। व्यापारियों से बैठक कर उचित निर्णय लिया जाएगा
फोटो 1…सोमवार की शाम लगाए गए बरिकेट्स
फोटो 2… मंगलवार को उसी स्थान में बैरिकेट्स हटने के बाद अनियंत्रित खड़े वाहनों से जाम में फंदी एम्बुलेंस

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत