April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

बालिका इंटर कॉलेज में बाल संरक्षण पर विशेषज्ञों का संवाद समारोह

बालिका इंटर कॉलेज में बाल संरक्षण पर विशेषज्ञों का संवाद समारोह

चम्पावत।

— आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चम्पावत में बुधवार को बाल संरक्षण और बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बर्नवाल ने की, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया।डॉ. बर्नवाल ने बच्चों के मानसिक, शारीरिक तथा भावनात्मक सुरक्षा और नाम, राष्ट्रीयता समेत मूल अधिकारों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश चन्द्र उप्रेती ने भारतीय न्याय संहिता और यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत बच्चों से जुड़े कानूनों की जानकारी साझा की।

डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने बच्चों के उत्पीड़न, पोक्सो और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की मुख्य धाराओं पर प्रकाश डाला। साइबर सेल पुलिस ने अभिभावकों व बच्चों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन अपराध से बचाव और गैजेट्स के सुरक्षित उपयोग पर जागरूक किया।एआरटीओ टनकपुर ने मोटर वाहन अधिनियम तथा सड़क सुरक्षा का परिचय दिया, वहीं शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की मुख्य बातें बताईं। बाल कल्याण समिति ने बच्चों के रक्षण हेतु उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

श्रम विभाग ने बाल श्रम, बचपन में भिक्षावृत्ति के खिलाफ सरकारी योजनाओं पर चर्चा की और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने संरक्षण व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट ने संचालन किया।

शेयर करे