बनबसा में महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ जेंडर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन
चंपावत (बनबसा) । NHPC सभागार में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित जेंडर संवेदीकरण कार्यशाला में महिला स्वयं सहायता समूहों एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन की बहनों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। फाउंडर गीता धामी ने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों, नवाचारों और स्वरोज़गार के क्षेत्र में इनके निरंतर प्रयासों का समीक्षात्मक अवलोकन किया।
कार्यक्रम में सरिता देवी, शांति देवी, पूजा, कंचन समेत अन्य बहनों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा नमकीन निर्माण, डेयरी कार्य, सौंदर्य सेवाएं एवं वित्तीय सहयोग जैसे विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों को जाना गया। महिलाओं ने अपने उत्पादों एवं हस्तकला के माध्यम से स्वरोज़गार की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाई जा रही ‘लखपति दीदी योजना’ के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराने की पहल आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण में नए आयाम स्थापित कर रही है। साथ ही, सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को उपहार सामग्री प्रदान कर प्रोत्साहन भी किया गया।कार्यशाला में महिलाओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से कार्यक्रम प्रभावित हुआ। इस पहल की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को और व्यापक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

More Stories
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ का आयोजन
मायावती आश्रम में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश