चम्पावत। बॉलीवुड के वेटरन और लीजेंड्री एक्टर, जिन्हें ‘ही-मैन’ के नाम से जाना जाता था, धर्मेंद्र का आज लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में निधन हो गया. न्यूज ऐजेंसी IANS ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है. जिसके बाग पूरे फिल्म जगत और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है. धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने जुहू आवास पर अंतिम सांस ली. उनके अंतिम दर्शन के लिए बेटी ईशा देओल सहित परिवार के सभी सदस्य घर पर इकट्ठा हो गए हैं.
कई करीबी हस्तियों के पहुंचने उम्मीद
इस दुखद घड़ी में परिवार को सांत्वना देने के लिए कई करीबी हस्तियों उनके घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. अभनेता अमिताभ बच्चन. आमिर खान, सहत कई एक्टर श्मशान घाट पहुंचे है. अभिनेता परिवार की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए उनके जुहू स्थित घर के बाहर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है.

More Stories
राजस्व वादों और नामांतरण के लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करें: डीएम
चंपावत में पीआरडी जवानों का कार्य बहिष्कार जारी, समान कार्य समान वेतन 365 दिन रोजगार की मांग
भोर की पहली किरण के साथ लधौनधुरा मंदिर की परिक्रमा को उमड़े शिव भक्त