April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

अग्निवीर दीपक सिंह का भिंगराड़ा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

जम्मू कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी के दौरान चंपावत के अग्निवीर दीपक सिंह शहीद, भिंगराड़ा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

चंपावत/भिंगराड़ा (संवाददाता): दीपक पेंटर

पाटी विकासखंड के खरही गांव के 23 वर्षीय अग्निवीर दीपक सिंह का पार्थिव देह रविवार को गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नम आंखों से शहीद का अंतिम संस्कार भिंगराड़ा घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान प्रशासनिक और राजनीतिक प्रतिनिधि भी भारी संख्या में मौजूद रहे।सीधे गोली लगने से हुई थी शहादत
पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा के अनुसार, सेना से मिली जानकारी के मुताबिक दीपक सिंह को दुश्मन की ओर से तीन से चार गोलियां सीने में लगी थीं। 22 नवंबर को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के एलओसी के पास एक अग्रिम चौकी में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चली थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।दो साल पहले अग्निवीर में हुए थे भर्ती
खरही गांव के दीपक सिंह पुत्र शिवराज सिंह दो वर्ष पूर्व ही अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील की अग्रिम चौकी पर हुई थी। विगत सप्ताह ही वह छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर लौटे थे।मौजूद रहे ये अधिकारी व जनप्रतिनिधि
शहीद के अंतिम संस्कार में एसडीएम अनुराग आर्य, सीओ शिवराज सिंह राणा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पाटी के ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, मुकेश महाराना,जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करे