एसएमसी सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
वल्सों एनपीआरसी क्षेत्र में पांच विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल
चम्पावत।
विकासखंड बाराकोट के एनपीआरसी वल्सों क्षेत्र में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) सदस्यों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय चामी में सम्पन्न हुआ।नोडल अधिकारी राजेश चन्द्र जोशी तथा मुख्य संदर्भ व्यक्ति श्रीमती गीता मुरारी और श्री ऋतेश कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान एसएमसी के गठन, भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएमसी विद्यालयों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समुदायिक सहभागिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कार्यक्रम में सरकार द्वारा छात्रों के हित में संचालित योजनाओं—निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक, जूते-मोजे, स्कूल बैग, एस्कॉर्ट सुविधा, दिव्यांग व अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति, पीएम पोषण योजना, साइकिल योजना, करियर गाइडेंस, किशोरावस्था कार्यक्रम एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण—पर भी जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालयों को मिलने वाले अनुदानों की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई।प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान, बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, विद्यालय विकास योजना, समाजिक समन्वय, नामांकन बढ़ाने तथा छात्रों के ठहराव को सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम में कुल पांच विद्यालयों की एसएमसी के सदस्य और प्रधानाध्यापक शामिल हुए। प्रशिक्षकों ने समुदाय की सक्रिय भागीदारी और सहयोग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव बताया।

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत