सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान
जिलेभर में 161 चालान, दो वाहन सीज
चम्पावत।
सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग चम्पावत ने दो दिवसीय सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह विशेष अभियान 21 और 22 नवम्बर को जिलेभर में एक साथ संचालित किया गया।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) मनोज बगोरिया ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों और वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।दो दिनों में कुल 161 चालान किए गए जबकि दो वाहन सीज किए गए। इनमें बिना बीमा के दो, टू-व्हीलर ओवरलोडिंग के दो, पैसेंजर लोडिंग के तीन, गुड्स व्हीकल ओवरलोडिंग के तीन, बिना सीट बेल्ट आठ, बिना हेलमेट 29, पिलियन राइडर उल्लंघन 122, टैक्स और अन्य विभिन्न नियमों के उल्लंघन के मामले शामिल हैं। ओवरलोडिंग मामलों में कुल 53 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।एआरटीओ बगोरिया ने कहा कि यह दो दिवसीय अभियान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जन-सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। आगे भी विभाग इसी तरह के अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाएगा।

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली