June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में चंपावत के अग्नि वीर की शहादत

चम्पावत। जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में पाक बार्डर के एल‌ओसी पर तैनात भारतीय सेना के 18 कुमाऊं रेजिमेंट के अग्निवीर जवान दीपक सिंह की संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से शनिवार को शहादत हो गई।

दीपक सिंह मूल रूप से चम्पावत जिले के पाटी तहसील क्षेत्र के खरही गांव के निवासी थे। उनके शहीद होने की खबर से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं क्योंकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली दुर्घटना थी या कोई और कारण था।

दीपक सिंह, जो दो साल पहले अग्निवीर में भर्ती हुए थे, एल‌ओसी पर अग्रिम चौकी में तैनात थे।

घटना के दिन दोपहर लगभग ढाई बजे गोली चलने से दीपक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत चिकित्सा शिविर ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में पांच भाई-बहन हैं और वे हाल ही में छुट्टी लेकर ड्यूटी पर लौटे थे।

उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य शादी की तैयारी में लगे हुए थे, लेकिन उनकी अकस्मात शहादत से परिवार में मातम छा गया है। उनका पार्थिक शरीर 24 नवंबर तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।सेना के अधिकारियों ने शहीद के परिवार के प्रति संवेदना जताई है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। प माना जा रहा है कि यह हादसा एक दुर्घटनात्मक गोलीबारी का मामला है। पूरे चम्पावत और कुमाऊं क्षेत्र में दीपक सिंह की शहादत को सम्मानित किया जा रहा है, और स्थानीय लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

शेयर करे